द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के करीब हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाले लोग पीलीभीत में बारात में आए थे। ये लोग देर रात एर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। घटना के समय कार में 11 लोग सवार थे। रात 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के करीब पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई, फिर सड़क से खाई में पलट गई।
